March 4, 2026

निजी दौरे पर मसूरी पहुँची राज्यपाल

मसूरी। उत्तराखंड राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अपनी निजी दौरे को लेकर मसूरी के एक प्राइवेट होटल पहुंची जहां पर सोमवार को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। रविवार को रायपाल सड़क मार्ग से 1:00 बजे करीब एक प्राइवेट होटल पहुंची जहां पर आर्मी के बैंड ने मनोहारी धुनो से उनका स्वागत किया साथ ही होटल के स्वामी ने उनका पुष्पगुछ देकर स्वागत किया। इस मौके पर रायपाल ने नागरिकता संशोधन बिल के सवाल पर कहा कि हम सभी लोग भारत के नागरिक हैं और नागरिकता संशोधन बिल का सभी को समर्थन करना चाहिए वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर यादा कुछ कहने से साफ मना कर दिया । वही उन्होंने बताया कि रायपाल बनने के बाद दूसरी बार मसूरी आई हैं।

You may have missed