March 7, 2026

शिक्षकों की तैनाती को छात्र-अभिभावकों का धरना जारी 

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज खाटवे में कला वर्ग की स्वीकृति व विज्ञान वर्ग में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों व छात्राओं को धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। नाराज अभिभावकों ने दूसरे दिन भी स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन कर विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग नहीं मानने पर विद्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन दुर्गापाल ने कहा कि विद्यालय को इंटर मीडिएट का दर्जा मिले चार साल बीते गये हैं। अब तक इंटर स्तर विज्ञान वर्ग में अब तक शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई है। विद्यालय में अब तक कला वर्ग की स्वीकृति तक नहीं दी गई है। आरोप लगाया कि हाईस्कूल स्तर पर भी विज्ञान एवं हिन्दी विषय के शिक्षक नहीं होने से बचों को पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित अभिभावकों ने कहा कि कुछ समय बाद बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। अब तक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से बचों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कत हो रही है। बिना पढ़ाई करे ही बचों को बोर्ड परीक्षा में बैठना पड़ेगा। उन्होंने जल्द मांग नहीं मानने पर विद्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। यहां धरना प्रदर्शन में जगदीश दुर्गापाल, धर्मानंद फुलारा, पार्वती देवी, दरवान सिंह, पप्पू कुमार, नवीन दुर्गापाल, पूरन दुर्गापाल, गिरीश शर्मा, लीला देवी, गोपाल सिंह, भुवन चंद्र, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।