May 5, 2026

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का उठो जुडो और बदलो अभियान शुरू

-एनआरसी, सीएए जैसे कानूनों से लोगों को मूल मांगों से भटका रही सरकार: पीसी तिवारी

देहरादून। उत्तराखंड राय की सामाजिक, राजनितिक व्यवस्था परिवर्तन को सार्थक करने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शनिवार से मिलो जुड़ो और बदलो अभियान शुरू किया है। पार्टी अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि लोगो के मूलभूत मांगों से ध्यान हटाने के लिए सरकारें एनआरसी, सीएए जैसे कानूनों को लाकर लोगों का ध्यान भटका रही है, ताकि लोगों का ध्यान उसमें न जाए। इसके आड़ में हमारे प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा किया जा रहा है। गांधी रोड स्थित एक धर्मशाला में शनिवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कहा कि प्रदेश में बीते 20 सालों से राज करने वाली कांग्रेस, भाजपा और उनके सहयोगी दलों ने राय को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। राय के प्राकृतिक संसाधनों, जल जंगल जमीन पर माफियाओं, नौकरशाहों और राजनीतिक दलों ने कब्जा कर रहा है। सरकार की गलत नीतियों से पलायन हो रहा है। सभी पार्टियों का एक ही एजेंडा कि पहाड़ की जमीन का सौदा करें और लाभ कमाएं। आज खेती नष्ट हो रही है, उद्योगों में काम नहीं है, राय बनाने के लिए जो कल्पना देखी वो पूरी नहीं हो रही है। इसलिए राय को बर्बादी से बचाने के लिए संघर्षशील ताकतों को जन आंदोलन के जरिए एकजुट होकर आगे आना होगा। इसलिए पार्टी ने मिलो जुड़ो और बदलो अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान जिला, तहसील क्षेत्रों में अगले तीन महीनों तक राजनीतिक, सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों, महिलाओं, युवाओं के साथ संवाद कर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही पोस्टर, जनगीतों के माध्यम से भीअभियान के बारे में लोगों को बताया जाएगा। बताया कि 11 अप्रैल तक पार्टी अभियान चलाएगी और 11 और 12 अप्रैल को पार्टी का द्विवार्षिक अधिवेशन होगा।