Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

बागेश्वर में वर्षों से लगा रहे गुहार, अब तक नहीं मिल पाई बिजली

-2012 से लगातार बिजली की मांग को लेकर दर-दर भटक रहे भागीचंद्र टाकुली

बागेश्वर। एक ओर देश विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है, वहीं कुछ गांव अब भी बिजली की बाट जोह रहे हैं। इन्हीं में से खलझूनी ग्राम सभा का खाली तोक भी है। जहां रहने वाले आठ साल से बिजली की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए वह प्रधान से लेकर जिलाधिकारी, विधायक तक गुहार लगा चुके हैं। मांग पूरी नहीं होने से अब ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने जल्द बिजली की सुविधा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। खलझूनी गांव के खाली तोक में रहने वाले भागीचंद्र टाकुली साल 2012 से लगातार बिजली की मांग को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव से दूरी पर उनका मकान एकांत में बना है। जहां से कृषि, बागवानी और मसाले उत्पादन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2012 से वह लगातार ज्ञापन देते चले आ रहे है। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान, उरेडा विभाग, एसडीएम, डीएम कार्यालय सहित पूर्व व वर्तमान विधायक के यहां गुहार लगाई। पूर्व जिलाधिकारी के यहां से उन्हें जल्द लाइट लगाने का आश्वासन भी मिला। इसके बावजूद आज तक सुविधा मुहैया नहीं हो सकी। परेशान ग्रामीण ने अब शासन और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इधर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि खलझूनी गांव के खाली तोक को दीनदयाल उपाध्याय योजना से जल्द बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

You may have missed

Advertisement