Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

कुमाऊं रेजीमेंट ने धूमधाम से मनाया सेना दिवस

अल्मोड़ा। कु माऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में बुधवार को सेना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोमनाथ मैदान में शहीद स्मारक पर 99 पर्वतीय ब्रिगेड के कमांडर ‌ब्रिगेडियर विजय काला ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। इस दौरान शहीदों के बलिदान को भी याद किया गया।केआरसी में सेना दिवस कार्यक्रम में ब्रिगेडियर विजय काला ने कहा कि, सेना के जवानों ने हमेशा ही अपने प्राणों की आहूतियां देकर देश की रक्षा की है। कहा कि, आजादी के बाद देश के पहले प्रधान सेनापति बने ले. जनरल कोदनदेरा मदप्पा कयप्पा के समान देने के लिए इसकी शुरुआत हुई थी। जिसके बाद से हर साल 15 जनवरी को देश में सैन्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। बुधवार को सोमनाथ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement