Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

भतरौंजखान पुलिस ने दो गांजा तस्करों के विरुद्ध की गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही

 

अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा द्वारा अपराधियों व अपराध पर अंकुश लगाने एवं गैंग बनाकर अपराध करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश पर दिनांक 15.01.2020 को थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट में संलिप्त *अभियुक्त 1- इसरार उर्फ मंसूरी पुत्र मौ0अनवर मंसूरी निवासी खारी थाना हल्दौर जिला बिजनौर 2- मुकेश कुमार पुत्र दयाराम सिंह निवासी करौदी थाना हल्दौर जिला बिजनौर उप्र0* के विरुद्ध थाना भतरौंजखान में मु0अ0सं0-02/2020 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने बताया कि ये दोनों अभियुक्त भतरौंजखान एवं आस-पास के क्षेत्रों में संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर अवैध धन अर्जित करने का काम करते हैं । इस गैंग की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गयी है। उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भतरौंजखान में 72.460 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत- दो लाख नब्बे हजार रु) की तस्करी किये जाने सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत है। उक्त दोनों अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।

Advertisement