Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

बनतोली में जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेता टीम को सौपी ट्रॉफी, खेल मैदान को की 1 लाख की घोषणा

बागेश्वर, गरुड़ । राजकीय इंटर कॉलेज बनटोली के खेल मैदान में चल रही स्व कैप्टन हरीश जोशी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आज यंग स्टार भतड़िया ने रिठाड़ इलेवन को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 30 रन से हराकर ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
देरी से शुरू हुए इस मैच में 20 ओवर की जगह केवल 18 ओवर के मैच का निर्णय लिया गया।
भतड़िया के कप्तान ने सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जो उनके ही हक में परिणाम भी लेकर आया।
भतड़िया टीम के कप्तान ने इस मैच में अपनी कप्तानी पारी खेलकर काफी झन्नाटेदार शॉट्स लगाकर दर्शको का मनोरंजन किया । उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 5 छक्के व 6 चौके लगाकर अपने कीमती 69 रनों की बदौलत अपनी टीम को काफी सम्मानजनक स्तिथि का पहुँचाया। उनके दूसरे साथी राकेश ने भी नायाब 25 रन बनाने में अपने कप्तान का साथ दिया । जबकि टीम के 4 खिलाड़ी तो अपना खाता तक खोलने में असमर्थ रहे ।इसतरह 162 रन बनाकर उन्होंने विपक्षी टीम को जीत का लक्ष्य निर्धारित किया।
रिठाड़ की बोलिंग की बात की जाए तो मात्र हरीश राणा कप्तान ही कुछ प्रभावित कर पाए और उन्होंने महत्वपूर्ण 4 विकेट भी चटकाए ओर एकबार तो वे अपने हेटट्रिक से भी बाल 2 चुके।जबकि कुंदन व कमल को मात्र 2 , 2 विकेट लेकर ही सन्तोष करना पड़ा , कुंदन तो काफी महंगे भी साबित हुए । ओर सभी बॉलरों द्वारा 33 रनों का भंडार भी अतिरिक्त रनों के रूप में दिया गया।
जीत के लिए अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिठाड़ की टीम के ओपनर बल्लेबाज कुछ खास करिश्मा न कर पाए और एक छोर से उनके विकेट तू चल मैं आया कि तर्ज पर गिरते चले गए।
रिठाड़ की टीम में मात्र दो बल्लेबाज ही अपनी टीम के लिए जितने को संघर्ष करते नजर आए उनमे नवीन जिन्होंने 3 छके व 3 चौके लगाकर एक 41 रनों की बेशकीमती पारी खेली ओर दर्शको की खूब वाहवाही भी बटोरी । जिन्हें की अंपायर द्वारा एलबीडब्ल्यू दे दिया गया हालांकि वे इस निर्णय से काफी नाखुश होते हुए पेवेलियन लौटे। दूसरे बल्लेबाज कप्तान हरीश राणा ने टीम की डूबती नैय्या को किसी तरह पार लगाने को एड़ी चोटी का जोर लगाया और उन्होंने 5 चौके जमाकर अपने इरादे भी जाहिर कर दिए थे । लेकिन 29 पर उनके आउट होने पर पूरी टीम ही लड़खड़ाते हुए मात्र 132 रन पर ही सिमट गई । कमल द्वारा भी 2 क्लासिकल छक्के लगाए गए।
गेंदबाजी में नवीन ने उम्दा बोलिंग कर काफी प्रभावित किया और 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर विपक्षी टीम की रीढ़ ढीली कर दी।जबकि राकेश व मनोज ने 3, 3 विकेट बाटे। गेंदबाजी में अतिरिक्त 30 रन देकर भी अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अपनी टीम की जीत पर मुहर लगा दी। इस तरह उन्होंने 30 रनों से जीत हासिल कर ली ।
इस पूरे टूर्नामेंट में विकेटकीपर अनिल बरौलिया ने सभी दर्शको का ध्यान अपनी जबरस्त कीपिंग की वजह से अपनी ओर आकृष्ट किया ।
टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र में पहली बार आई मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर बसन्ती देव ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस दूरस्थ इलाके में इस प्रकार का खेल आयोजन देखकर मैं काफी प्रसन्न हुई हूँ। साथ ही उन्होंने खेल मैदान की सुरक्षा दीवार हेतू 1 लाख रुपए देने के साथ 2 क्षेत्र के समस्त खिलाड़ियों को हरपल सहयोग देने का आश्वासन भी दिया ।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने 2 क्षेत्र की ज्वलन्त समस्याओं के समाधान हेतु उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा।
अपने समापन सम्बोधन में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कांडपाल ने कहा की वे बनटोली में अतिशीघ्र ही स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने हेतू नेट प्रेक्टिस का इंतजाम करने जा रहे है। बताते चले कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में सहयोग के तौर पर एक क्रिकेट किट व नकद धनराशि देकर खिलाड़ियों का काफी मनोबल बढ़ाया हैं। उनके इस प्रयास की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की हैं।
भाजपा नेता सुनील दोसाद ने इस सुंदर खेल आयोजन के लिए सभी युवा साथियों को बधाई देते हुए कहा कि वे हमेशा क्षेत्र के विकास में युवा वर्ग के साथ है। उन्होंने क्षेत्र के अनेक लोगो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
इस पूरे टूर्नामेंट में पूर्व प्रधान मदन कांडपाल का सहयोग प्रशंशनीय रहा। और अंत मे आयोजक कैलाश सिंह द्वारा उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।
इस फाईनल मैच के अंपायर विनोद गोस्वामी व लक्ष्मी दत्त रहे जबकि मयंक कांडपाल व नीरज किरमोलिया ने उपस्थित दर्शकों को आँखों देखा है सुनाया । दोनों कमेंट्रेटर अपने स्टेटिशियन व स्कोरर के बीच सही तालमेल न होने के कारण अपने श्रोताओं को बोलिंग विश्लेषण सुना पाने में असमर्थ रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अणा भावना दोसाद , क्षेत्र पंचायत सदस्य सुंदर गिरी , ग्राम प्रधान चम्पा आर्या कृष्णा पांडे, भरत राम, खीम सिंह जीना शिव सिंह भएडा हरीश कांडपाल, देवेंद्र भएडा, गणेश सिंह भएडा, कैलाश बोरा, अर्जुन राणा , बलवंत सिंह गुसाई सिंह उम्मेद सिंह शिब सिंह महेश सिंह हरीश सिंह कुंदन सिंह पूरन जीना सुरेश कांडपाल किसन सिंह चंदन बोरा आदि शामिल रहे।

Advertisement