May 10, 2026

गरुड़ में राजूहा उडख़ुली के उचीकरण की उठने लगी मांग

बागेश्वर। गरुड़ ब्लॉक के राजूहा उडख़ुली के उचीकरण की मांग मुखर होने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने जिला मुयालय पहुंचकर मुय शिखा अधिकारी से मुलाकात की और अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाईस्कूल नहीं होने से उनके बचों को खासी परेशानी हो रही है। उन्हें पांच किमी जंगल के रास्ते से अन्य विद्यालय में जाना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। सीईओ सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत उडख़ुली अनुसूचित बाहुल्य गांव है। यहां राजूहा बना है। इसमें 55 बचे अध्ययनरत हैं। गांव में करीब 150 परिवार रहते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में गांव काफी पिछड़ा हुआ है। कक्षा आठ पास करने के बाद उनके बचों को जंगल के रास्ते राइंका तिलसारी जाना पड़ता है। इस दौरान गुलदार सहित कई जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। इसके अलावा बारिश के दिनों में बचों के बीच में पडऩे वाले गधेरों में बहने का डर बना रहता है। इस कारण अभिभावक साल भर अपने बचों की चिंता में डूबे रहते हैं। कई अभिभावक अपने बचों को आगे की पढ़ाई नहीं करा पा रहे हैं। उडख़ुली के उचीकरण की मांग वह पहले भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांग नहीं मानी गई है। उन्होंने कहा कि उचीकरण होने से गरीब बचों का भविष्य संवर जाएगा। अछी शिक्षा मिलने से गांव का विकास भी होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजन राम, भूमिदाता प्रेम राम, उमेद राम, मनमोहन, महेंद्र लाल, रेखा देवी, नैन राम, कुंदन राम, विनोद कुमार, प्रेम कुमार, माधवी देवी आदि मौजूद रहे।