कोतवाली रानीखेत/दन्या ने दो अलग अलग मामलों में 124500रु मूल्य की 22 पेटी शराब के साथ 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवको को गिरफ्तार किया है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि दिनांक 21-01-2020 को व0उ0नि0 बसंती आर्या, कानि0 चन्दन राणा, दीप चन्द्र, मौहम्मद यासिन द्वारा ड्रग फैक्ट्री तिराहे के पास वाहन संख्या यूए- 01- 6368 आल्टो कार को चैक करने पर *1-* नीरज चौधरी पुत्र महेन्द्र चौधरी निवासी जरुरी बाजार रानीखेत *2-* पंकज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी मकड़ो पो- गगास तहसील रानीखेत अल्मोड़ा के कब्जे से 20 पेटी बीच हाउस थ्री एक्स रम अंग्रेजी शराब (कीमत 116000रु) बरामद कर कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सं0 02/2020 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त उ0नि0 अमरपाल सिंह हे0कानि0 बालकृष्ण कानि0 राजेश भट्ट थाना दन्या ने आईटीआई मोड़ के पास *बची सिंह पुत्र* श्री *जगत सिंह निवासी* चलमोड़ी गाड़ा दन्या के कब्जे से 02 गत्ते की पेटियों में 96 पव्वे देशी दबंग शराब कीमत 8500रु बरामद कर थाना दन्या में 02/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
