Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

53.426 किलो गांजे के साथ एक को दबोचा, एक फरार 

अल्मोड़ा। ऑपरेशन नया सवेरा के तहत भतरोजखान थाने की एंट्री ड्रग टास्क फोर्स ने दो युवकों से 53.426 किलोग्राम गांजा बरामद की है। जिसकी कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया। पुलिस टीम ने भिकियासैंण चौकी तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संया एचआर- 51 एसी 930 केडिया कार व वाहन संया यूके 18, 4462 इंडिगो को चेक करने पर चरन सिंह पुत्र नत्थु सिंह निवासी ग्राम दुल्हेपुर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के कब्जे से 34.520 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। वाहन संया यूके 18, 4462 का चालक अंशुल निवासी काशीपुर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसके वाहन की तलाशी लेने पर 18.906 किलोग्राम गांजा बमराद किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भतरोजखान ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकादमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement