Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर में काँग्रेस ने बापू को किया याद

बागेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने याद किया। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज व देश को सही राह पर ले जाने का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस ने बापू को श्रद्धांजलि देकर उनके संदेशों को जन जन तक पहुंचाने को संकल्प लिया। कांग्रेस के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। इसी देश की खातिर उन्होंने शहादत दी थी। ऐसे वीर बलिदानी के पदचिह्नों पर चलकर ही देश को सही दिशा की ओर ले जाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सारा संसार बापू को आदर्श मानता है। कई देशों ने उनके बताए सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही आजादी पाई है। कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर गीता रावल, सुनीता टटा, गीतांजलि, बहादुर सिंह बिष्ट, धीरज कोरंगा, विनोद पाठक, इंद्रा जोशी, महेश पंत, विनोद पाठक, भीम कुमार, कवि जोशी, ईश्वर पांडे, भगत रावल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस ने दिया भाईचारे का संदेश- बागेश्वर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने सत्य और अहिंसा की राह पर चलने और भाईचारे से रहने का संदेश दिया। उन्होंने बस स्टेशन के पास गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनका प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम भी गाया। उन्होंने गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर हर वर्ग के हित के लिए काम करने की बात कही। यहां दर्शन कठायत, कुलदीप मेहता, सूर्यभानु दफौटी, पंकज कुमार, देवेंद्र बघरी, कमलेश गढिय़ा, रिजवान खान, मो. हसीब, अजय चंदोला, प्रकाश वाछमी आदि मौजूद रहे।

Advertisement