Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में कुपोषण के खिलाफ पोषण मेले का आयोजन

 

( आखरी आँख समाचार )  बागेश्वर ।  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन पोषण अभियान के तहत कुपोषण के खिलाफ जन आन्दोलन शुरू करने के लिए आज जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा ऐतिहासिक नुमार्इशखेत मैदान के स्वराज भवन में पोषण त्योहार का शुभारम्भ किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा संगोष्ठि एवं स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी ऑगनबाड़ी कार्यकत्रि को इस राष्ट्रीय पोषण मिशन की भावना को प्रत्येक परिवार एवं जन-जन तक पहुॅचाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिलाओं को परिवार की धूरी बताकर कहा कि परिवार के खानपान की आदते एवं स्वच्छता में विशेष भूमिका होती है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये कि पोषण मिशन की कार्ययोजना को सभी ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियॉ सर्वप्रथम अपने परिवार के सन्दर्भ में अपनायें फिर आस-पड़ोस और गॉवों में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने खाना बनाने एवं खाने में स्वच्छता, स्वच्छ रसोर्इ, स्वच्छ बर्तन, साफ हाथ एवं स्वच्छ जगह पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्थानीय अनाजों जैसे मडुवा, काला भट आदि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने पोषण मिशन पर चर्चा के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना पर भी चर्चा की तथा योजना के उद्देश्य एवं उपयोगिता समझायी गयी। संगोष्ठि के बाद जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लगायी गयी स्थानीय अनाजों से स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी में सजे हुए व्यंजनों की जानकारी ली। जिसमें मडुवे की रोटियॉ, भट के डुबके, गहत की कचौड़ी, बेड़ू, भांग की चटनी, चावल की रोटी, छोर्इ, स्थानीय व्यंजन सिगल व पुए के साथ अन्य व्यंजनों की प्रदर्शनी लगायी गयी।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय मिशन पोषण के उद्देश्यों, कार्ययोजना, फोकस समूह पर चर्चा करते हए बताया गया कि मिशन का उद्देश्य गर्भवती, धात्री, बच्चों व किशोरी बालिकाओं के कुपोषण स्तर को कम करना है।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी ए.एस.रावत, जिला शिक्षा अधिकारी एम.ए.अंसारी, जिला कृषि अधिकारी बी.पी.मौर्या, ए.डी.जी.डेयरी निर्भय सिंह सहित सी.पी.डी.ओ. गरूड़ उमा रावत, सुपरवार्इजर व आगनबाड़ी कार्यकत्री आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement