Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

जिलाधिकारी ने दिलवाया 1 लाख का मुआवजा

 

बागेश्वर । कमल सिंह टंगडिया पुत्र हयात सिंह निवासी ग्राम बोरगॉव, पो0 जौलकाण्डे, तहसील बागेश्वर का पुत्र हेमंत सिंह दिनांक 09/11/2018 को ग्राम द्यागड में तेदुआ देखकर घर भागते समय रास्ते में गिर कर चोट लगने के कारण मृत्यु हो गर्इ थी, जो अपनी बुआ के साथ रहकर पढ़ार्इ कर रहा था। ज्ञातव्य है कि कमल सिंह टंगडिया निवासी ग्राम बोरगॉव अपने पुत्र की मृत्यु से आहत होकर वन विभाग से बाघ के कारण हुर्इ मृत्यु के लिए वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मॉग की गयी। किंतु वन विभाग को आवेदन करने के बाद वन विभाग द्वारा उनके आवेदन को अस्वीकृत करते हुए कहा गया कि यह उनके मानकों में नहीं आता है जिस कारण विभाग द्वारा उन्हें कोर्इ मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। कमल सिंह टंगडिया जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुॅचकर अपने पुत्र की मृत्यु पर मुआवजा की मॉग की गयी। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा गरीब कमल सिंह टंगडिया की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता प्रदान किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी के अथक प्रयासों से शासन द्वारा मा0 मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 01 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी जिसे जिलाधिकारी द्वारा आज जिला कार्यालय में स्व0 हेमंत सिंह के पिता कमल सिंह टंगडिया को 01 लाख की सहायता राशि का चैक प्रदान किया गया।

Advertisement