Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

चंपावत की ऑपरेशन स्माइल टीम को डीजीपी ने किया समानित

चपावत। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ऑपरेशन स्माइल टीम को पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने समानित किया है। टीम ने एक दिसबर से 31 जनवरी तक जिले में 70 गुमशुदाओं को बरामद कर सकुशल परिजनों से मिलाया है। महानिदेशक ने सीमा पर कार्य कर रही ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी मंजू पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया है। उन्होंने टीम की ओर से जिले में किए गए कार्यों की सराहना की है। एसपी के निर्देश पर टीम ने दिसबर 2019 और जनवरी 2020 में जिले के गुमशुदा लोगों को बरामद कर परिजनों को सौपने के साथ ही अज्ञात शवों की शिनात में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही नेपाल सीमा में लगातार बढ़ रही मानव तस्करी पर भी सती से लगाम लगी थी। सीओ ध्यान सिंह को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया था। जिला, कुमाऊं और राय स्तर पर तीन टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने जिले में छह गुमशुदा महिला व पुरुष, 31 बालक, 27 बालिका और पांच महिलाओं सहित 70 को बरामद करने में कामयाबी हासिल की। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए महानिदेशक ने प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया है। टीम में एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, मुन्ना सिंह, प्रवीण कुमार, अशरफ खान, पंकज राज, उमेश राणा, सपना ढेक, राजेंद्र प्रसाद, सूरज सिंह, उमा आर्या शामिल हैं।

Advertisement