April 29, 2026

किसानों को अनिवार्य रूप से मिले केसीसी का लाभ : डीएम रंजना

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा आज कलेक्टे्रट सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (के0सी0सी0) उपलब्ध कराने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक ली गयी। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सरकार द्वारा सभी पी0एम0 किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (के0सी0सी0) के माध्यम से रियायती संस्थागत ऋण का लाभ दिलाये जाने हेतु 08 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 तक विशेष अभियान शुरू किया गया हैं जिसके अंतर्गत जनपद के किसान पोर्टल पर पंजीकृत 28697 कृषको को के0सी0सी0 उपलब्ध कराया जाना हैं। जिलाधिकाकारी ने उपस्थित अिधाकारियेां को कडे निर्देश जारी करते हुए कहा कि चूंकि 23 फरवरी, 2020 तक जनपद मे ंपी0एम0 किसान सम्मान निधि में पंजीकृत 28697 कृषकों को के0सी0सी0 उपलब्ध कराया जाना हैं इसके लिए मिशन मोड में न्याय पंचायत वार विशेष शिविरों का आयोजन किया जाय, जिसमें रेखीय विभागों के फील्ड अधिकारी एवं कर्मचारी तत्परता के साथ अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक चयनित कृषकों को के0सी0सी0 का लाभ पहुचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंकिंग अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इन विशेष शिविरो के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को एकल खिडकी व्यवस्था के अंतर्गत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिसमें यह सुनिश्चित किया जाय कि प्राप्त आवेदन का 02 सप्ताह के अंतर्गत अनिवार्य रूप से निस्तारण हों, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। उन्होंंने कहा कि वर्तमान में पी0एम0किसान के लाभार्थियों को के0सी0सी0 का लाभ पशु पालन एवं मत्स्य पालन के लिए भी दिया जाना हैं, इसके लिए एक मजबूत रणनीति के तहत कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि निर्धारित समयावधि के अंतर्गत जनपद के चयनित कृषको का के0सी0सी0 का लाभ दिया जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बैकिंग शाखाऐं एवं कृषि विभाग उन पी0एम0किसान लाभार्थियों की सूची तैयार करें जिनके पास के0सी0सी0 नहीं हैं एवं इस सूची को रेखीय विभाग के अधिकारियों से साझा करते हुए छूटे हुए किसानों को भी के0सी0सी0 का लाभ तत्काल दिया जाय। उन्होंने कहा कि चूंकि वर्तमान में पी0एम0 किसान लाभार्थियों को के0सी0सी0 के लिए स्वत: अनुमोदित किया गया हैं और लाभ प्राप्त करने के लिए लाभाथ्र्ाी को फसल बोने के विवरण सहित भूमि दस्तावेजों की एक प्रति देने की ही आवश्यकता हैं, अत: इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार अनिवार्य रूप से किया जाय, ताकि पी0एम0 किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को के0सी0सी0 प्रदान करते हुए उन्हें इसका भी लाभ दिया जा सकें। इसके लिए आयोजित किये जाने वाले विशेष शिविरों में पूर्ण निष्ठा एवं इच्छाशक्ति के साथ समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने की आवश्यकता हैं ताकि निर्धारित समयावधिक में लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकें। उनहोंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत इस बात पर भी विशेष बल दिया जाना है कि ऐसे पी0एम0 किसान लाभाथ्र्ाी जिनके पास पूर्व में के0सी0सी0 है किंतु वर्तमान में संचालित नही हो रहे हैं उन्हें संचालित किया जाय तथा जिन लाभाथ्र्ाी के के0सी0सी0 पूर्व से निर्गत हैं वे के0सी0सी0 की लिमिट बडा सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत 03 लाख तक के के0सी0सी0 ऋण हेतु प्रोसेसिंग, इंस्पेक्शन व डाक्यूमेटेशन एवं अन्य सर्विस चार्जो को माफ किया गया हैं, ताकि अधिक से अधिक कृषक लाभाथ्र्ाी इसका लाभ उठा सकें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, लीड बैंक अधिकारी एम0एस0 पांगती, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर,जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह, सहायक निदेशक डेयरी निर्भय नारायण सिंह सहित बैंकिंग क्षेत्र से जुडे अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।