March 4, 2026

हरिद्वार में शुरू हुई शारदीय कांवड़ यात्रा 

हरिद्वार। कड़कड़ा देने वाली ठंड के बावजूद हरिद्वार में कांवडिय़ों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दूर दूर से कांवडिय़े हरकी पैड़ी से गंगाजल भर गंतव्यों की ओर रवाना होने लगे हैं। कांवडिय़ों की सुरक्षा के लिए पुलिस के पुता इंतजाम किये गये हैं। यह कांवड़ यात्रा आगामी 21 फरवरी को जल चढऩे के साथ पूर्ण होगी। शारदीय मास की कांवड़ यात्रा रविवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई। पहले दिन से ही कांवडिय़े दूर-दूर से हरिद्वार गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। ठंड के बावजूद कांवडिय़ों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही मिल रही है। ठंड के चलते रात के समय चलने वाले कांवडिय़ों की संया में थोड़ी कमी है लेकिन सुबह से काफी संया में कांवडिय़े गंगा जल भर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। इस कांवड़ में मुय रूप से पूर्वी उत्तरप्रदेश से आने वाले कांवडिय़ों की संया काफी अधिक रहती थी लेकिन विगत कुछ वर्षों में पश्चिमी यूपी के साथ हरियाणा और राजस्थान से भी कांवडिय़े गंगाजल भरने हरिद्वार आते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरकी पैड़ी के साथ हाईवे पर जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। यात्रा के दौरान किसी तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए वाहन चालकों से धीरे चलने की अपील की जा रही है। वहीं कांवड़ को लेकर बाजारों में भी काफी रौनक है, बाजार से कांवड़ सजनी शुरू हो गई हैं कांवडिय़ों के बाजारों में आने के कारण यहां की रौनक काफी बढ़ गई है।

You may have missed