Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बैजनाथ पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर युवक को किया गिरफ्तार

 

 

 

बागेश्वर । बैजनाथ पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार  श्री माइकल ग्रैन्डी पुत्र श्री आर0एस0 ग्रैन्डी निवासी- चौरसों, थाना- बैजनाथ द्वारा थाना बैजनाथ में तहरीर दी कि राहुल कुमार द्वारा तेजी/लापरवाही से वाहन चलाते हुए मेरा पोता स्मित ग्रैन्डी को घायल कर दिया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना हाजा में मु0अ0सं0- 03/20, धारा- 279/337/338 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना *उ0नि0 राजेन्द्र सिंह नेगी* के सुपुर्द की गयी। प्रकरण में वांछित *अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र श्री पुष्कर राम निवासी-ग्राम-चौरसों, थाना-बैजनाथ* को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक: 13-02-2020 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेन्द्र सिंह नेगी कानि0 ना0पु0 कैलाश तिरूवा .कानि0 ना0पु0 प्रेम सिंह रहे ।

 

Advertisement