March 4, 2026

खाती गाँव मे हो पर्याप्त सुविधाएं, डीएम ने दिए निर्देश

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित खाती गांव की समस्या के समाधान हेतु उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन इस बात के लिए सदैव तत्पर एवं मुस्तैद हैं कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में भी समस्त सुविधायें उपलब्ध हों, इसमें अनिवार्य रूप से बिजली, सडक, पानी एवं संचार जैसी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने खाती गांव में विद्युतीकरण ने होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधि0अभि0 विद्युत को कडे निर्देश जारी करते हुए कहा कि खाती गांव में दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत विद्युतीकरण को एक माह के अंदर पूर्ण किया जाय, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय,साथ ही उन्होंने कार्यदायी एजेंसी को भी गुणवत्तापरक रूप में कार्य को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने जेटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि खाती गांव में सुदृढ संचार व्यवस्था हेतु एक मजबूती रणनीति के तहत कार्य करते हुए जल्द से जल्द ऐसे विकल्पों का चयन किया जाय, जिससे संबंधित क्षेत्र को सरल व सुगम रूप दूरसंचार सेवायें उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि चूंकि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के युग में यह अंतयंत आवश्यक हैं कि जनपद के समस्त क्षेत्रों में एक सुदृढ संचार व्यवस्था हों। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को खांती क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढावा देने हेतु विशेष कैंप लगाकर होम स्टे, वीर चन्द्र गढवाली जैसी योजनाओ के बारे में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन की गतिविधियों को बढावा देने से जहां एक ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा वहीं संबंधित क्षेत्र को विश्व स्तर पर भी पहचान दिलायी जा सकेंगी। उन्होंने इसके लिए पर्यटन विभाग को यह भी निर्देश दिये कि वे स्थानीय युवाओ को संबंधित क्षेत्र में गार्इड आदि का कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिलाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यटन की गतिविधियों को बढावा देने के लिए यह भी आवश्यक है कि संबंधित क्षेत्र के टै्रंिकंग रूट न केवल अच्छे हों बल्कि उनका नियमित रूप से रखरखाव भी किया जाय। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ दृढ इच्छाशक्ति से कार्य करते हुए इसका धरातली क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी कपकोट को संबंधित क्षेत्र में विकास हेतु एक मजबूत रणनीति के तहत कार्य करते हुए निरन्तर कार्यो की समीक्षा करने के भी निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने इस बात पर बल दिया कि विकास का वास्तविक अर्थ जनपद के दूरस्थ क्षेत्र की जनता को समाज की मुख्य धारा से जुडते हुए उन्हें विकासात्मक गतिविधियो में समाहित करना ही हैं। इससे ही समावेशी एवं संपोष्णीय विकास को सुनिश्चित किया जा सकेंगा।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, उपजिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार, अधि0अभि0 लोनिवि कपकोट संजय पांडे, विद्युत भाष्करानंद पांडे, पीएमजीएसवार्इ अनिल कुमार, जेटीओ हेमंत जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

 

You may have missed