Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

द्योनाई घाटी में हुआ उल्लुनुमा बकरी के बच्चे का जन्म

बागेश्वर गरुड़ । जिले के गरुड़ ब्लॉक अंतर्गत द्योनाई घाटी के कोटतुलारी गाँव में एक अनोखे बकरी के बच्चे का जन्म हुआ है। जिसे देखने यहाँ के लोगो का तांता लग गया।
बकरी का यह बच्चा सामान्य बकरी के बच्चों से एकदम भिन्न पैदा हुआ है । इसकी बड़ी बड़ी उल्लुनुमा आँखे हैं जिसे देखकर यह एक डरावना से नजर आ रहा हैं । यही नही इसकी जीभ भी कुछ अलग ही नजर आ रही हैं। इसके साथ 2 इसके कान व पैर भी सामान्य की अपेक्षा काफी बड़े नजर आ रहे है।
इस विचित्र बच्चे के बारे में जब मैंने गरुड़ के पशु चिकित्सक पीके पाठक से जानना चाहा तो उनका कहना था कि यह एक आनुवंशिक दोष है । जिस वजह से कभी 2 मनुष्यों या जानवरों में ऐसा वाकया देखने को मिल जाता हैं।

Advertisement