Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

गरुड़ में मृत पड़ा मिला तेंदुआ

बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड के लौबाज ग्राम में एक भारी भरकम तेंदुआ खेतों में मृत पाया गया।
यहां के वन दारोगा हरीश आर्य ने बताया कि आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने उन्हें अवगत कराया कि उनके खेतों में एक तेंदुआ मरा पड़ा है।
उन्होंने अपने वन क्षेत्राधिकारी हरीश खर्कवाल को यह सूचना दी । दोनो अधिकारी जब अपने दलबल सहित वहा पहुंचे तो वहाँ पर एक बहुत बडा तेंदुआ उन्हें मृत पड़ा मिला जिसे वे अपने कुछ कर्मचारियों व मजदूरों की मदद से वन रेंज कार्यालय बैजनाथ लाये ।
बैजनाथ में पशु चिकित्सा अधिकारी पी पाठक ने उसका पोस्टमार्टम किया तो उन्होंने बताया कि उसकी उम्र करीब 10 वर्ष व लम्बी करीब 9 फिट थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत निमोनिया होने के कारण हुई हैं।
लौबाज के ग्रामीणों के अनुसार उसका काफी लंबे अरसे से उनके क्षेत्र में आतंक बना हुआ था और वह उनके कई जानवरों व कुत्तों को भी मार चुका था था।
वन दरोगा हरीश आर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसका विसरा व अन्य अंग देहरादून कोरियर से भेजे जा रहे हैं।और शेष को जला दिया गया है।

Advertisement