Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

मुख्यमंत्री ने किया श्रीनगर में सरस मेले का शुभारंभ 

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में दस दिवसीय अखिल भारतीय स्तरीय सरस मेले का रंगारंग आगाज हो गया है। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बतौर मुय अतिथि मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक भवन निर्माण शैली को बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस निर्माण शैली से भवन बनाता है तो एक और स्टोरी(मंजिल) निर्माण के लिए सरकार मदद देगी। उन्होंने कहा कि मेलों के स्वरूप को बदलने की जरूरत है। राय के आंचलिक व पारंपरिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मुयमंत्री ने कहा कि महिलाओं में खान-पान के स्तर को सुधारने के लिए डायटीशियन के व प्रशासन के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। 2022 तक राय में पुलों की डिमांड पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हों इसके लिए उन्हें मौका दिया जाना चाहिए। दुनिया में उत्तराखंड से सुंदर जगह कोई नही है। हमें केवल पर्यटकों को समान देने की जरूरत है। उच शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के विकास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा मुयमंत्री की पहल पर श्रीनगर में सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। कहा होमस्टे बासा टू के लिए 30 लाख रुपये जारी हो गए हैं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद: सरस मेले के उदघाटन पर पौड़ी विधायक मुकेश कोहली, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, रायमंत्री अतर सिंह असवाल, गिरीश पैन्यूली, संपत सिंह रावत, जितेंद्र रावत, अनूप बहुगुणा, लखपत सिहं भंडारी, पंकज सती आदि मौजूद रहे।
पद्मश्री बसन्ती बिष्ट ने दी जागरों की प्रस्तुति: सरस मेले के उदघाटन अवसर पर प्रसिद्ध जागर गायिका बसन्ती बिष्ट ने जागरों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा। मौके पर जय नागराजा स्वयं सहायता समूह कमेड़ा पौड़ी की महिलाओं ने मुयमंत्री के स्वागत में मांगल गीतों की प्रस्तुति दी। नन्हीं अराध्या ने भी शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।

Advertisement