बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नही : डीएम
बागेश्वर । 2 मार्च, 2020 से शुरू होने वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित हार्इस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को भयमुक्त, नकलवीहिन व शान्तिवपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर आज जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के सभागार में बैठक आहूत की गर्इ। जिलाधिकारी ने सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक व कस्टोडियन को नकल विहिन व भयमुक्त परीक्षा सम्पन्न करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण है परीक्षा को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है, इस कार्य हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन एवं शिक्षा विभाग की और अधिक जिम्मेदारी बनती है वे बच्चों के भविष्य के लिए परीक्षा को शान्तिपूर्वक माहौल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की चूक कतर्इ बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक स्थिति को समझते हुए उनके साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार अपनाते हुए उन्हें भयमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने में सहयोग करें। बच्चों को परीक्षा कार्यक्रम पूर्व में उपलब्ध कराये तथा केन्द्र के बाहर भी स्कीम को चस्पा करायें ताकि बच्चो में किसी प्रकार का संशय न बना रहे। बच्चों को परीक्षा के समय क्या करना है क्या नही ंकरना इस सम्बन्ध में जानकारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने केन्द्र व्यस्थापकों व कस्टोडियन को परीक्षा सम्बन्धी सामग्री को भली भॉंति निरीक्षण करने के निर्देश दिये इसमें जल्दबाजी न करें। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान कोर्इ भी परीक्षाथ्र्ाी परीक्षा कक्ष में मोबाइल तथा नकल सामग्री न ले जा पाये इस बात का कड़ार्इ से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सैक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे समय से पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर पहुॅचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरते। यदि किसी परीक्षा केन्द्र में अवाछनीय तत्वों द्वारा शान्ति भंग की कोशिश की जाती है तो तत्काल रूप से पुलिस, सैक्टर मजिस्ट्रेट या कंट्रोल रूम को अवगत कराये जिससे संबन्धित के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए शांति व्यवस्था को बनाये रखा जाय। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने एंव संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने व्यवस्थापकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न की जाय तथा शान्तिपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन किया जाय और कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आपने दायित्वों का र्इमानदारी से निष्ठापूर्वक निर्वहन करें जिससे निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण से परीक्षा सम्पन्न की जा सकें। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि परिषदीय परीक्षा 2020 में जनपद के हार्इस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 4743 छात्र/छात्राऐं शामिल होंगे जिसमें संस्थागत 2203 बालक, 2451 बालिका कुल 4654 पंजीकृत है व्यक्तिगत परीक्षा में 56 बालक, 33 बालिका कुल 89 पंजीकृत हैं उन्होंने बताया कि इण्टर बोर्ड परीक्षा में इस बार जनपद के कुल 4049 छात्र/छात्राऐं पंजीकृत है जिसमें संस्थागत 1822 बालक, 2091 बालिका कुल 3913 पंजीकृत है वही व्यक्तिगत में 68 बालक, 68 बालिका कुल 136 पंजीकृत हैं। उन्होने बताया कि परिषदीय परीक्षा में कुल 55 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है जो सभी मिश्रित केन्द्र है। जनपद में 12 संवेदशील परीक्षा केन्द्र चिन्हित किये गये है। बैठक में उप जिलाधिकारी गरूड जयवर्द्धन शर्मा, काण्डा योगेन्द्र ंिसंह, कपकोट प्रमोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, तहसीलदार मैनपाल सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी विनोद सिंह बल्दिया सहित सैक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, प्रधानाचार्य तथा कस्टोडियन आदि मौजूद रहे।
