Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर पुलिस ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

बागेश्वर। नुमाइशखेत में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। गुरुवार को बागेश्वर पुलिस और लजीज बिरयानी सेंटर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें पुलिस की टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लजीज बिरयानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 144 रन बनाये। विनोद ने 45 और शुभम साह ने 22 रन का योगदान दिया। पुलिस की ओर से नीरज बालियान और दीपक ने दो-दो खिलाडिय़ों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों ने 15.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। टीम की ओर से चंद्रशेखर ने नाबाद 41 व प्रभुदयाल ने 38 रन बनाए। बिरयानी की ओर से जगदीश परिहार ने दो विकेट हासिल किए। चंद्रशेखर को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व मुय अतिथि इंद्र सिंह फस्र्वाण व जितेंद्र पंत ने खिलाडिय़ों से परिच प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। मैच में अंपायर दक्ष व विक्की सुयाल रहे। कमल नेगी कमेंटटेर, मनीष रावत व मोहन कोश्यारी स्कोरर रहे। यहां गौरव दास, धीरेंद्र परिहार, दीपक गस्याल, शुभम साह, हेमंत साह, अनुज साह, संदीप कुमार, अखिलेश रावत, विशाल नेगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement