March 4, 2026

भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ तीसरा विकल्प खड़ा करेगी आप: कलेर  

बागेश्वर। दिल्ली में प्रचंड जीत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपनी जड़ें जमाने की तैयारी में है। भाजपा और कांग्रेस के बाद यहां की जनता के तीसरा विकल्प उपलब्ध कराने की मंशा को लेकर पार्टी जनता के बीच जा रही है। जिसके तहत पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी गुरुवार को यहां पहुंचे। उन्होंने अपनी आगामी रणनीति पर चर्चा की। कहा कि अब काम की राजनीति का समय है। पार्टी विकास के दिल्ली मॉडल को लेकर लोगों के बीच जा रही है। गुरुवार को पर्यटक आवास गृह में आप के प्रदेश संयोजक एसएस कलेर ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अब देश में एक अलग तरह की राजनीति की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के लोगों ने नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति पर काम करने वालों को तरजीह देकर साबित कर दिया कि ईमानदारी से जनता के मुद्दे हल करने वालों की ही देश को जरुरत है। उन्होंने कहा पार्टी राय में पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच जा रही है। उन्हें पार्टी से जुडऩे के लिए जारी किए गए नंबर 9871010101 की जानकारी दी जा रही है। बताया अब तक पूरे देश में करीब 20 लाख लोग मिस्ड कॅाल के माध्यम से पार्टी के साथ जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया राय में दस लाख लोगों को पार्टी से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। कहा जिले में भी पार्टी पूरी सक्रियता के साथ लोगों के बीच जाएगी। उनकी जरूरतों और समस्याओं को जाना जाएगा। पार्टी क्षेत्रीय समस्याओं के आधार पर अपना एजेंडा तय करेगी। ताकि लोगों की परेशानियों के निदान के लिए काम किया जा सके। उन्होंने कहा जल्द ही पार्टी जिले में अपने संगठन का विस्तार करेगी। जिसके आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर संरक्षक डीएम कोटियाल, प्रवक्ता दीपक पांडेय, प्रवक्ता पवन पांडेय, श्याम सिंह रावत, नंदन परिहार आदि मौजूद रहे।
संसाधनों की कमी नहीं:
बागेश्वर। आप के प्रदेश संयोजक कलेर ने कहा कि इससे पूर्व भी पार्टी ने प्रदेश में अपना संगठन स्थापित किया था। हालांकि उस समय संसाधनों की कमी के चलते उस समय संगठन को सफलता नहीं मिल सकी थी। इस बार संसाधनों की कोई कमी नहीं है। पहले दो से तीन महीने प्रदेश कार्यकारिणी पूरे राय का भ्रमण कर तैयारियों को जांचेगी। जिसके बाद सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

You may have missed