प्रेम कुमार बने कांग्रेस सोशल मीडिया उत्तराखंड चेयरमैन
देहरादून । कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी रणधीर सरन व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पंजाब हिमाचल बलराम सिंह ने बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक निवासी प्रेम कुमार को उत्तराखंड सोशल मीडिया कांग्रेस का चेयरमैन मनोनीत किया है।
प्रेस को जारी एक बयान में उन्होंने कहा है कि प्रेम कुमार पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता है।और वे हमेशा सोशल मीडिया के जरिये पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुचाते रहते है।
प्रेम कुमार ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जबाबदारी दी ही है वे उसपर हरदम खरा उतरने की कोशिश करेंगे व बहुत जल्द वे अपनी टीम के विस्तार की भी घोषणा करेंगे।
