March 3, 2026

बेरोजगारों ने धरना स्थल पर तले पकौड़े, जताया आक्रोश

देहरादून। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुए घपले का विरोध कर रहे बेरोजगारों ने परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर शनिवार को पकौड़े तल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संया में बेरोजगार मौजूद रहे। सिस्टम के खिलाफ रोष व्यक्त किया। साथ ही नारेबाजी भी की। धरना स्थल पर बेरोजगारों ने अपने हाथ से बनाए पकौड़े कई लोगों को खिलाए। मौके पर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि सरकार का पूरा सिस्टम विकृत हो चुका है। आए दिन भर्ती परीक्षाओं में नित नई धांघलियां हो रही हैं। बेरोजगारों के भविष्य के साथ खेला जा रहा है। प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। लेकिन प्रदेश सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। इसे लेकर बेरोजगार युवाओं में भारी रोष है। प्रदर्शन के दौरान अर्जुन शर्मा, खिलाप सिंह, रणवीर चौहान, सोहन सिंह, विनीत राणा, विजय चौहान, सुशील कैंतुरा, संदीप कंडारी, दीपक भंडारी, नरेश रावण, कविता सिंह, भूपेंद्र चौहान, प्रदीप सिंह, अनूप बिष्ट, सजू आर्य, दिनेश, नेत्रपाल, मनोज तिवारी, नागेंद्र सिंह, प्रदीप चौहान, शिव शर्मा, मोहित रतूड़ी, प्रवीण नेगी, मदन सिंह आदि शामिल रहे। धरना स्थल पर शनिवार को बेरोजगारों ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को निरस्त किया जाना चाहिए। घपले में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल नौकरी से हटाया जाए। आयोग की कार्य प्रणाली की जांच करवाई जाए। अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि इसे लेकर तमाम बेरोजगार रविवार को प्रदेश के वन मंत्री हरक सिंह रावत के आवास का घेराव करेंगे। उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराएंगे।

You may have missed