सेना भर्ती में दौड़े 2500 नौजवान, 580 सफल
अल्मोड़ा। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में एआरओ अल्मोड़ा की भर्ती रैली में शनिवार को गृह जनपद अल्मोड़ा के युवाओं की भर्ती हुई। जिले भर से करीब साढ़े तीन हजार नौजवान भर्ती में शामिल होने रानीखेत पहुंचे थे। दौड़ में चयनित लगभग 2500 में से 580 अयर्थियों ने सफलता हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। सफल अयर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। सेना के सोमनाथ मैदान में सैनिक जीडी के पदों के लिए जनपदवार खुली भर्ती रैली का आयोजन जारी है। शनिवार को गृह जनपद अल्मोड़ा (भिकियासैंण व चौखुटिया तहसीलों को छोड़कर) के नौजवानों की भर्ती हुई। जिले भर से करीब साढ़े तीन हजार युवा भर्ती में किस्मत आजमाने पहुंचे। प्रमाणपत्रों की जांच और प्री-हाईट टेस्ट में फिट पाए गए गए करीब 2500 नौजवानों का दौड़ के लिए चयनित किया गया। जिनमें से 580 अयर्थियों ने दौड़ पास कर आगली प्रक्रिया के लिए जगह पक्की की। दौड़ पास करने वाले अयर्थियों की शारीरिक नापजोख व दक्षता परीक्षा कराई जा रही है।
