गैरसेंण को तत्काल स्थाई राजधानी घोषित करे सरकार : कुंजवाल
अल्मोड़ा । आज जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने होटल शिखर में प्रैस वार्ता कर कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने गैरसैंण में राजधानी को लेकर व्यापक जन आन्दोलन किया था,जनभावनाओं को देखते हुए पिछली कांग्रेस की सरकार द्धारा 150 करोड़ रूपया गैरसैंण में विधानभवन और आवासों एवम् कर्मचारियों के आवासीय भवनों के लिए खर्च भी किया था तथा 50 करोड़ रूपया सचिवालय भवनों के लिए स्वीकृत किया गया था।वर्तमान सरकार द्धारा तीन साल के कार्यकाल में कोई भी कार्य आगे बढ़ाने का कार्य नहीं किया है।इससे स्पष्ट होता है कि यह सरकार गैरसैंण राजधानी को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।हमारी मांग है कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करते हुए इसमें तत्काल सचिवालय भवनों एवम् अन्य कार्यों को सरकार पूर्ण करे।उन्होंने यह भी कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि आवश्यक हो तो देहरादून को शीतकालीन राजधानी बनाया जाय।उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट सत्र काफी कम समय का रखा गया है,इसकी अवधि भी बढ़ायी जाय जिससे इस प्रदेश की समस्याओं को लेकरके विधायक विस्तार से चर्चा कर सके।
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीवान सतवाल, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पान्डेय उपस्थित थे।।
