Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

अब रामनगर में बोल उठेंगी दीवारें

रामनगर- शिक्षक मंडल की पहल पर रामनगर मे एक नई शुरुआत हुई। अब दीवारें बोल उठेंगी नाम से शुरू किए गए इस अभियान के तहत बच्चों के सहयोग से सार्वजनिक दीवारों पर संदेशात्मक चित्र बनाये जाएंगे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट जी एवं नगर चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम द्वारा संयुक्त रूप से शहर के वार्ड नम्बर एक पम्पापुरी से की गयी। जहां 100 से अधिक बच्चों ने दीवारों पर चित्र बनाये।
दोनों ही अतिथियों ने शिक्षक मण्डल की इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का वादा किया। और बच्चों की रचनात्मकता को उकेरने के लिए किए जा रहे । इस प्रयास का स्वागत किया। उन्होंने कहा इस पहल से बच्चे रंगों की दुनिया से खेलेंगे और मोबाइल से दूर होंगे। बच्चों के भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी विकसित होगी।
कार्यक्रम आयोजक नवेन्दु मठपाल ने जानकारी दी कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से रामनगर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में इस अभियान को चलाया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय बच्चों का ही सक्रिय सहयोग लिया जाएगा । कार्यक्रम हेतु सभासद वार्ड एक भुवन डंगवाल द्वारा रंग, ब्रश एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई।
बच्चों द्वारा विभिन्न संदेशात्मक चित्र प्रकृति बचाओ, पानी बचाओ, सड़क के नियमों का पालन करो, बेटी बचाओ, नशे का करो बहिष्कार जैसे विषयों पर बनाया गए। इस दौरान भाजपा नेता गणेश रावत, सभासद भुवन डंगवाल, विमला आर्य , कमला ढौडियाल, मौ उस्मान , शिव सिंह रावत, हरीश कांडपाल, नवीन तिवारी, कुबेर अधिकारी, पूर्व एस डी ओ बी एस डंगवाल, अतुल मेहरोत्रा, रमेश बिष्ट, विजय सिंह , संजय मेहता, मंगल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement