Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने लगाई गंगा में डुबकी, बोले गंगा मोक्षदायनी

ऋ षिकेश। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने कहा कि गंगा मोक्षदायनी है। गंगा दर्शन करने से मोक्ष और शांति मिलती है। बुधवार को मुंबई रवाना होने से पहले सुबह पूर्व क्रिकेटर ने गंगा में स्नान किया।योग महोत्सव में पहुंचे जोंटी रोड्स ने बुधवार सुबह मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा तट पर गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने गंगा की निर्मलता और स्वछता पर चर्चा की। कहा गंगा तट पर आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव मिला। इसके बाद वे तय कार्यक्रम के तहत मुंबई रवाना हो गए। जोंटी रोड्स ने मंगलवार को योग साधकों को फिटनेश के टिप्स दिए। गौरतलब है कि जोंटी रोड्स भारत को अपना सेकेंड होम मानते हैं। भारत की संस्कृति व परंपरा और लोगों प्रभावित होकर उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा था। जोंटी रोड‌्स को दुनिया में बेहतर फिल्डर के तौर पर जाना जाता है। वे लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका टीम में रहे।

You may have missed

Advertisement