बागेश्वर में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
बागेश्वर। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इस दौरान उन्होंने एसबीआई तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान्न वितरण किया। गुरुवार को सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान मुयमंत्री ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर प्रदेश की जनता को तोहफा दिया है। इससे पहाड़ों का समुचित विकास होगा। प्रदेश के लोगों की वर्षों पुरानी मांग प्रदेश के मुखिया ने अमलीजामा पहना दिया है। इसके अलावा पशुपालकों से लेकर युवाओं तक को बजट में लाभ देने की बात की है। इसका लाभ आने वाले समय में लोगों को मिलेगा। स्वरोजगार बढ़ेगा तो गांव से पलायन भी रुकेगा। गांवों का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है।
गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाये जाने पर जब काँग्रेस के पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण से जनता को इसके फायदे बाबत सम्पर्क किया गया तो फर्स्वाण बोले कि गैरसेंण में हमारी सरकार ने सरकार चलाने लायक सभी सुविधाएं विकसित की हुई है। इनके द्वारा आजतक एक ईंट भी नही लगाई गई है।बोले कि गैरसेंण को स्थायी राजधानी बनाया जाना चाहिए था।इस अस्थायी राजधानी से जनता को कुछ भी फायदा होने वाला नही है। बताया कि सरकार को बेरोजगारी पर ध्यान देना अपनी प्राथमिकता में रखना चाहिए था जिसे वह भूल चुकी हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल और राजेंद्र परिहार ने संयुक्त रूप से किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, सदस्य पूरन गडिय़ा, नवीन रावत, रवि करायत, रमेश तिवाड़ी, खड़क टंगडिय़ा, गौरव दास, प्रकाश साह, मनोज ओली, संजय खेतवाल, धीरेंद्र परिहार, रमेश साह, नीमा धपोला, दीपा आर्या आदि रहे।
