कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए निर्देश
बागेश्वर। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन सर्तक है जिसके मददेनजर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज कलेक्टे्रट सभागार में चिकित्सा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की, जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दियें। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखत हुए इसके लिए सर्तकता बरतने की जरूरत है। इसलिए यह जरूरी हैं कि कोरोना वायरस से सम्बन्धित लक्षण यदि किसी भी व्यक्ति में पाये जाते है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर आइशोलेशन वाडोर्ं में रखा जाय। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि जनपद के सभी होटलों में सावधानी बरती जाय तथा बाहर से आने वाले पर्यटको एवं अन्य लोंगो पर विशेष निगरानी रखने व सतर्कता बरतने के निर्देश दियें। जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दियें। उन्होंने समाज कल्याण, बाल विकास व राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारियों के माध्यम से भी इस संक्रमण के बचाव व सर्तकता बरतने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोंगो को जागरूक करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील की हैं कि कोरोना वायरस से अनावश्यक घबराने की आवश्यकता नहीं है सावधानी एवं सर्तकता से ही इससे बचा जा सकता है। उन्होंने लोंगो से अनावश्यक यात्रा न करने, भीड-भाड़ वाले जगहों व मेला, त्योहार आदि क्षेत्र में जाने से परहेज करें यदि आवश्यक हों तो तभी जायें, तथा सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ केंद्र में जांच करायें। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0के0सैक्सेना ने कहा कि कोरोना वाइरस संक्रमण एक वाइरस जनित रोग हैं वर्तमान में इसका संक्रमण चीन सहित 70 देशों में फेल चुका हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कोरोना वायरस से बचाव एवं सर्तकता के लिए जिला चिकित्सालय द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गयी हैं जिसमें जिला चिकित्सालय में आइशोलेशन वार्ड तैयार किया गया हैं जिसमें चार बैड तैयार किये गये हैं जिसमें सभी आवश्यक उपकरण एवं दवायें उपलब्ध हैं इसके अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र काण्ड़ा एवं कपकोट में भी दो-दो बैंड तैयार किये गये हैं। इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की हैं कि इस संक्रमण से घबरायें नहीं यह साधारण सर्दी जुकाम है। उन्होंने कहा कि कोरोना वाइरस संक्रमण के लक्षण जिसमें बुखार, खासी, जुकाम, गले में खरास तथा सांस लेने में परेशानी आदि इसके लक्षण हैं।कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव यदि कोर्इ व्यक्ति पिछले दिनों के दौरान चीन व अन्य देशों से भ्रमण से आया हो या कोरोना वायरस संक्रमित रोगी के संपर्क में आया हो तो लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ केंद्र पर अनिवार्य रूप से संपर्क करें। कोरोना वाइरस होने पर इन बातों को विशेष ध्यान रखें। जिसमें (क्या करें) खांसते अथवा छीकते समय अपने मुंह एवं नाक को रूमाल से ढकें, नाक, कान अथवा मुंह को छूने से पहले एवं बाद में अपने हाथ हो साबुन आदि से धोयें, खाना खाने से पहले व बाहर से आने पर हाथ साबुन से अच्छी तरह से धोयें, अधिक मात्रा में तरल पदार्थ तथा पौष्टिक आहार का सेवन करें। क्या न करें। शिष्टाचार में हाथ न मिलायें, गले न लगें एवं अन्य संपर्क बढाने वाले कार्य न करें। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा ने लें तथा अनावश्यक यात्रा से परहेज करें।
आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक अधिकारियों ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए नीबू, अदरख तुलसी व च्यवनप्रास के साथ ही रसीले फलों को प्रयोग करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0 पंत, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0पी0त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, डॉ0 एन0एस0टोलिया, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।
