बागेश्वर से महिला लापता
बागेश्वर । बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती प्रेमा देवी पत्नी प्रेम सिंह निवासी बैछम, पो0ओ0- सूपी, थाना- कपकोट, जिला- बागेश्वर उम्र- 27 वर्ष रंग- सांवला कद- 04 फिट 06 इंच जो गुलाबी रंग का सूट-सलवार व पैरों में सैंडल पहने हुए है।
उपरोक्त गुमशुदा दिनांक 08-03-2020 को अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस सम्बन्ध में थाना कपकोट में दिनांक: 11-03-2020 को गुमशुदगी दर्ज कर तलाश जारी है। पुलिस ने अपील की हैं कि किसी भी व्यक्ति को गुमशुदा उपरोक्त के सम्बन्ध में कोई भी लाभप्रद सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय:- 05963-220382, थाना कपकोट:- 05963-253387, थानाध्यक्ष कपकोट मो0न0:- 9411113310, नम्बरों पर सूचित करने का कष्ट करें।
