Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया सास ससुर व पति को गिरफ्तार

 

बागेश्वर  । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व  वादी श्री प्रकाश कुमार पुत्र श्री गौरी राम निवासी- नदीगांव, काफलीगैर, झिरौली, बागेश्वर द्वारा थाना झिरौली में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन आशा उम्र- 27 वर्ष का विवाह दिनांकः 11-12-2013 को महेन्द्र कुमार पुत्र अनि राम निवासी- भटखोला, थाना- झिरौली के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय पश्चात ही आशा के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दिनांकः 07-03-2020 को ससुराल वालों ने फोन से हमको सूचना दी कि आशा की तबीयत ठीक नहीं है व घर आने की बात कही गयी। इस पर मैं, मेरा चचेरा भाई दिनेश कुमार व अन्य लोग अपनी बहन के ससुराल पहुंचे। ससुराल में बहन का शव कमरे के अन्दर लिटा रखा था, लोग कह रहे थे कि आशा ने फांसी लगाई है। परन्तु उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आशा के *पति महेन्द्र कुमार, ससुर अनि राम व सास चन्द्रा देवी द्वारा साजिश के तहत दहेज के लिए उसके साथ मारपीट व प्रताड़ित कर उसकी हत्या की गयी है।* वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना झिरौली में मु0अ0सं0- 03/20 धारा- 498 ए, 304 बी, भा0द0वि0 एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाम महेन्द्र कुमार अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए *सुश्री रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा* अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक  कपकोट व थानाध्यक्ष झिरौली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रकरण की विवेचना सुश्री संगीता पुलिस उपाधीक्षक  कपकोट द्वारा की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस उपाधीक्षक  कपकोट के निर्देशानुसार उ0नि0 श्री मदन लाल थानाध्यक्ष झिरौली द्वारा मय पुलिस टीम के दिनांकः 12-03-2020 को अभियुक्त महेन्द्र कुमार, अनि राम व चन्द्रा देवी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम में उ0नि0 मदन लाल थानाध्यक्ष झिरौल एस0आई0(वी0) देवनाथ का0 देवेश पाण्डे का0 शेर अकबर खान  म0का0 भागरथी रहे ।

Advertisement