मुख्यमंत्री ने किया आँचल अमृत योजना का शुभारभ
देहरादून। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. रायपुर रोड, देहरादून में उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फेडरेशन एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में माध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत मुयमंत्री आँचल अमृत योजना का शुभारभ किया। इस योजना का शुभारभ स्कूली बचों को दूध पिलाकर किया गया। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कुमाऊँनी एवं गढ़वाली भाषा की कक्षा 1 से 5 तक की पुस्तकों का लोकार्पण एवं कुमाऊँनी-गढ़वाली-जौनसारी शब्दकोष का विमोचन किया। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 6 से कक्षा 08 तक के लिए एनसीईआरटी की ई बुक्स को लॉच किया गया, 5 स्कूलों के लिए के-यान डिवाइस का वितरण एवं संपर्क फाउण्डेशन द्वारा स्कूलों के लिए बनाई गई एडवांस्ड इंग्लिश किट का वितरण किया गया।
मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा संचालित राय समेकित सहकारी समिति के 5 सदस्यों को दुधारू पशुओं की यूनिट स्थापित किये जाने हेतु ऋण एंव अनुदान के चेक वितरित किये। कार्यक्रम में मुयमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में ऑचल व अमूल के मध्य हुए एमओयू का शुभारभ किया गया एवं बद्री गाय के घी विक्रय के लिए हिमालयन बास्केट प्रा. लि. तथा चंपावत दुग्ध संघ के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मुयमंत्री आँचल अमृत योजना के तहत आंगनबाड़ी में बचों को सप्ताह में चार दिन दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। अब स्कूलों में भी पहली से आठवीं कक्षा तक के बचों को सप्ताह में एक दिन दूध उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना को और आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के नौनिहालों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उनकी प्रतिभाओं को उभारने की जरूरत है। ऐसे प्रतिभाशाली बचे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके लिए कक्षा 6 से 12वीं तक जयहरीखाल में आवासीय विद्यालय खोला जा रहा है। राय सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली बचों को आगे लाया जाय। इस बार के वित्तीय बजट में ऐसे बचों के लिए मुयमंत्री इनोवेशन फंड बनाया गया है। देश को जानो योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में टॉप 25 स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों को देशाटन कराया जा रहा है। मुयमंत्री ने कहा कि अपनी भाषा एवं बोलियों का संरक्षण जरूरी है। स्कूली पाठ्यक्रम में स्थानीय बोलियों एवं शब्दकोष का समावेश इस दिशा में सराहनीय प्रयास है।
मुयमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन का जरूर पालन करें। सतर्कता ही इसका सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से अभी तक इस वायरस का कोई पॉजिटिव मामला नहीं आया है, लेकिन हम सभी को सतर्क रहना होगा। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि विभिन्न विभागों एवं संगठनों द्वारा स्कूली बचों को अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं। शिक्षा विभाग के समक्ष यह चुनौती है कि हम बचों को किस प्रकार गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों में छात्र संया बढ़ाने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राय है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राय सरकार ईमानदारी एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रही है। उच शिक्षा एवं सहकारिता राय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुयमंत्री ऑचल अमृत योजना के तहत आंगनबाड़ी में 01 लाख 72 हजार बचों को सप्ताह में चार दिन दूध दिया जा रहा है। अब 17045 स्कूलों के 06 लाख 90 हजार बचों को सप्ताह में एक बार दूध दिया जायेगा। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा संचालित राय सहकारी विकास योजनान्तर्गत दुग्ध सहकारी समिति सदस्यों को 20 हजार दुधारू पशु क्रय किये जाने के लिए एनसीडीसी से ऋण व अनुदान दिया जायेगा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक धन सिंह नेगी, प्रदीप बत्रा, सचिव शिक्षाआर. मीनाक्षी सुन्दर, चेयरमेन संपर्क फाउण्डेशन विनीत नायर, फाउण्डर श्री सत्या सांई अन्नपूर्णा ट्रस्ट श्री आनंद कदाली, एम डी यूसीडीएफ जे. एस नगन्याल एवं दुग्ध संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
