September 20, 2024

मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचे भगवान तुंगनाथ

रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की देवरा यात्रा शनिवार को शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कण्डेय मंदिर में पहुंच गई है, जिसके साथ ही द्वितीय चरण की देवरा यात्रा का समापन हो गया है। शुक्रवार को डोली अंतिम पड़ाव भींगी गांव में पहुंची, जहां पर ग्रामीणों ने डोली का फूल अक्षत के साथ भव्य स्वागत किया। जिसके बाद शनिवार सुबह हकहकूकधारी ब्राह्मणों द्वारा पंचांग पूजा के बाद भगवान का अभिषेक किया। हवन व आरती की पूजाएं सपन्न की गई। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक अर्घ्य दिया। जिसके साथ अपने निशाणों के साथ डोली ने मक्कू के लिए प्रस्थान किया। जहां पर विधिवत परपरानुसार डोली का भव्य स्वागत किया गया। मक्कू के ग्रामीणों ने भगवान का फूल अक्षत एवं माँगलिकगीतों के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं परपरानुसार भगवान अभी गर्भगृह में विराजमान नहीं होंगे। भगवान की भोगमूर्ति को भंडारगृह में रखा जाएगा जहां पर नियमित पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं अप्रैल 2021 में शीतकालीन पूजा स्थल मक्कूमठ में विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद ही भगवान की भोगमूर्ति गर्भगृह में विराजमान होगी। इस मौके पर प्रभारी युद्धवीर पुष्पवाण, मठापति रामप्रसाद मैठाणी, प्रधान विजयपाल नेगी, प्रकाश पुरोहित, मुकेश मैठाणी, माहेश्वर मैठाणी, सुरेंद्र मैठाणी, नरेन्द्र सिंह, हरिबल्लभ मैठाणी, उमादत्त मैठाणी, भूपेंद्र प्रसाद मैठाणी, प्रियधर मैठाणी आदि मौजूद थे।