March 23, 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने एक युवक को माल सहित महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा । धनाजी मच्छिन्द देवड़े निवासी- जौहरी बाजार अल्मोड़ा द्वारा अपनी दुकान पर काम करने वाले *अमोल नाथा खीलारी पुत्र नाथा रामचन्द्र खीलारी निावासी- करगणी* थाना- आटपाड़ी जिला- सांगली महाराष्ट्र द्वारा 1100 ग्राम सोना लेकर चले जाने के सम्बन्ध में 17.03.2020 को कोतवाली अल्मोड़ा में *मु0अ0सं0- 14/2020 धारा- 408 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत* कराया गया। मामले में *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर सीसीटीवी एवं अन्य जानकारियों को एकत्र कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी करने के निर्देश* दिये गये। अभियोग की विवेचना उ0नि0 ओम प्रकाश नेगी द्वारा की जा रही थी। *गहन जाॅच के उपरान्त अभियुक्त का पता लगा कर* उ0नि0 ओम प्रकाश , उ0नि0 मनोहर सिंह, का0 सूरज सिंह द्वारा *अभियुक्त अमोल नाथा खीलारी को 52.30 ग्राम के साथ गिरफ्तार* किया गया है। उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरूण कुमार वर्मा ने बताया कि *अभियुक्त माल सप्लाई का काम* करता था, तथा माल लेकर बागेश्वर दुकान में देने हेतु निकला जो कि न तो बागेश्वर पहुॅचा और न ही वापस अल्मोड़ा आया। जाॅच के उपरान्त अभियुक्त को दिनाॅक- 23.03.2020 को *खरसूण्डी तिराहा निकट करमणी बाजार थाना आटपाणी, महाराष्ट्र से माल सहित गिरफ्तार* कर आज दिनाॅक- 25.03.2020 को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। विवेचना जारी है।