Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

खुलेआम उड़ी लॉकडाउन की धजियां

पिथौरागढ़। जिले में कोरोना को हराने के लिए लगे लॉकडाउन के तमाम प्रयास सुबह के समय दूध की दुकानों में लगी ग्राहकों की लंबी लाइन के साथ जवाब देते नजर आए। सिल्थाम स्थित दूध की एक दुकान में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही, बावजूद इसके भीड़ को नियंत्रित करने के सभी दावे धरे रह गए। इन हालातों में कोरोना कैसे हारेगा यह बढ़ा सवाल है। बुधवार को सुबह तय समय 7बजे जरूरी सामान की दुकानें खुलीं। दुकान खुलते ही ग्राहकों की भारी भीड़ जुट गई, जिन्हें नियंत्रित करना दुकानदार के लिए भी कठिन साबित हुआ। इनमें से अधिकतर लोग बगैर मास्क के दुकान पहुंचे और एक से दूसरे के बीच बगैर एक मीटर की दूरी के घंटों इंतजार करते रहे। जबकि जिले में धारा 144लागू है। प्रशासन साफ तौर पर कह चुका है कि एक स्थान पर पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकते। लेकिन दूध की इस दुकान पर लगी भीड़ ने सभी दावों को हवाई साबित किया है। लोग भी अपनी जिमेदारी से किनारा करते हुए इकठ्ठे दूध खरीदने पहुंचे। दूध की इस दुकान से महज 20मीटर ही पुलिस चौकी है। बावजूद इसके वहां तैनात पुलिसकर्मियों की नजर ग्राहकों की लाइन पर नहीं पड़ी। सोचा जा सकता है कि इन हालातों में कोरोना को कैसे हराया जा सकता है।

Advertisement