March 17, 2026

अब जिलाधिकारी ने पशुओं के लिए भी किये सहायक तैनात


अल्मोड़ा ।
 जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये लाॅकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न आवारा पशुओं को चारा, पानी आदि खिलाने पिलाने के कार्य हेतु अल्मोड़ा नगर के नगरीय व आसपास के क्षेत्रों में पषु प्रेमी कामिनी कष्यप तथा बिलाल गुलनार  और रानीखेत क्षेत्र में इरम अली को अधिकृत किया गया है। इस कार्य में जिला तथा स्थानीय प्रषासन द्वारा इनका सहयोग किया जा रहा है तथा पषु पालन विभाग द्वारा निःषुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने बताया कि उक्त लोगो द्वारा बेजुबान पशुओं को नगरीय क्षेत्रों तथा लगे हुये ग्रामीण क्षेत्रों में चारा आदि खिलाने का कार्य किया जा रहा है जिस हेतु लोगो का सहयोग अपेक्षित है। उन्होने सभी लोगो से अपील की है कि वे भी अपने-अपने आस-पास विचरण कर रहे निराश्रित पशुओं को चारा खाना आदि खिलाये ताकि पशु भुखे-प्यासे न रहे।