Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

कर्फ्यू के अंदेशे से खरीदारी को टूटे लोग 

 

अल्मोड़ा। लॉकडाउन के चौथे दिन कर्फ्यू के अंदेशे में शुक्रवार को अल्मोड़ा की बाजारों में भारी संया में स्थानीय और दूरदराज के लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों में चर्चा थी जिस प्रकार सरकार ने 6 घंटे का समय दिया है, इससे सरकार जल्द कर्फ्यू लगा सकती है।

लिहाजा सुबह से ही सरकारी सस्ता गल्ला, सब्जी की दुकान, राशन की दुकान, कन्फैक्शनर्स, डेरी, मेडिकल, मीट समेत कई दुकानों में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जहां एक ओर नगर के पल्टन बाजार, थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, खजांची मोहल्ला, जौहरी बाजार, कचहरी बाजार में कम भीड़ दिखाई दी। वहीं, कारखाना बाजार, चौक बाजार और लाला बाजार में लोग बड़ी संया में आकर जरूरी सामान खरीदते दिखाई दिए।

घेरे में खड़े होकर की खरीदारी

अल्मोड़ा। बीते गुरुवार को पुलिस प्रशासन द्वारा जहां एक ओर लोगों से घेरे में खड़े रहकर सामान खरीदने की अपील की थी। शुक्रवार को भी दुकानदारों ने इस बात का पालन करते हुए लोगों से घेरे में खड़े रहने की अपील की। लोगों को घेरे में रहकर सामान दिया। लाला बाजार में कई स्थानों पर भरी भीड़ दिखाई दी। जहां पर लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर भीड़ लगाते दिखाई दिए। हालांकि, कुछ समझदार लोगों ने घेरे में खड़े होकर सामान खरीदा।

1 बजे बाद बाजार में सन्नाटा

नगर में एक बजे बाद शुक्रवार को पूरी तरह सन्नाटा रहा। लोगों ने बाजार में आने से दूरी बनाई। बारिश की वजह से भी लोग बाजार नहीं आ सके। इस वजह से सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, सीओ और एसएसपी ने कई बार बाजार का जायजा लिया।

लोग नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मैं खुद प्रत्येक घटनाक्रम की निगरानी कर रहा हूं।

– पीएन मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा।

Advertisement