Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

नगर निकाय चुनावों का बजा बिगुल, नामांकन पत्र मिलने शुरू

देहरादून,( आखरी आंख समाचार ) नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्र मिलने शुरू हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग की पूरी मशीनरी चुनाव की तैयारियों के लिए युद्धस्तर पर जुट गई है। आयोग मुख्यालय में कंट्रोल रूम वजूद में आ गया है। काम को सरल और सहज बनाने के लिए आयोग ने विभिन्न अनुभागों और अफसरों के बीच कार्य का विभाजन कर दिया है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर पैनी निगाह रहेगी। अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव का माहौल बन गया। राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही जिलों में सरकारी मशीनरी चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। मतपत्रों की छपाई से लेकर, आरओ की नियुक्ति, वाहनों, सुरक्षा बलों की व्यवस्था आदि मामलों में कसरत तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने आयोग के सचिव रोशनलाल और अन्य अफसरों के साथ कई विषयों पर चर्चा की। आयोग के सचिव रोशनलाल की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी चिट्ठी में नामांकन पत्र बिक्री की विस्तृत जानकारी दी गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री आज से शुरु हो गई, जो कि 22 अक्तूबर तक चलेगी। अवकाश की वजह से 19 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं की जाएगी।

You may have missed

Advertisement