Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत 20 ऑक्टोबर को ग्राम छटिया डंगोली में ।

बागेश्वर ( आखरी आँख समाचार ) अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये अवगत कराया है कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 20 अक्टूबर 2018 शनिवार को 11:50 बजे आर्इ.टी.बी.पी. हैलीपैड बिमौला, अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 12:10 बजे मेला डुंगरी हैलीपैड बैजनाथ गरूड़, बागेश्वर पहुॅचेंगे। 12:15 बजे मेलाडुंगरी हैलीपैड से प्रस्थान कर 12:25 बजे ग्राम छटिया, डंगोली पहुॅचेंगे। 12:25 बजे से 01:00 बजे तक मैसर्स रिद्धि-सिद्धि के नवीन अल्ट्रा मॉडर्न प्लॉट का लोकार्पण करेंगे। 01:00 बजे ग्राम छटिया, डंगोली से प्रस्थान कर 01:10 बजे मेला डुंगरी हैलीपैड, बैजनाथ पहुॅचेंगे। तद्पश्चात 01:15 बजे मेला डुंगरी हैलीपैड, बैजनाथ गरूड़ से जीटीसी हैलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

You may have missed

Advertisement