Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

नही रहे उत्तराखंड के विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी

बागेश्वर ( आखरी आँख समाचार ) उत्तराखंड ही नही अपितु देश के शिरसर्थ अग्रणी नेता जिन्हें उत्तराखंड का विकास पुरुष के नाम से भी बच्चा 2 जनता था नारायण दत्त तिवारी नहीं रहे, आज उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। एनडी के निधन से राजनीति पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई, नारायण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। वह नेहरू-गांधी के दौर के उन चंद दुर्लभ नेताओं में थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान दिया।
केंद्र में वित्त, विदेश, उद्योग, श्रम सरीखे अहम मंत्रालयों की कमान संभाल चुके एनडी तिवारी को जब उत्तराखंड सरीखे छोटे राज्य की कमान सौंपी गई तो उत्तराखंड की आंदोलनकारी शक्तियां असहज और स्तब्ध थी। जानकारों की मानें तो जिस समय एनडी तिवारी को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया, उस वक्त एनडी तिवारी उत्तराखंड में अवस्थापना विकास और उद्योग की आधारशिला रखने में कामयाब हुए थे।
श्री तिवारी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के समय एक कहावत चली थी कि कोई भी सरकारी विभाग अपनेप्राप्त बजट को पूरा खर्च ही नही कर पाता था।
एक सरसरी नजर से पीछे मुड़कर यदि आज ईमानदारी से हम देखते है तो उत्तराखंड में जो विकास की गति उनके समय चली थी वह शायद ही भविष्य में अब वैसी रफ्तार पकड़ पाए।
उत्तराखंड के एक दूरदर्शी नेता को एक भावभीनी श्रद्धांजलि ।

You may have missed

Advertisement