Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में कोरोना की तैयारी, 3 कन्ट्रोल रुम व 950 बेड सुविधा : जिलाधिकारी

बागेश्वर । जिलाधिकारी  रंजना राजगुरू के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर जनपद स्तर पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी करने हेतु जिला स्तर पर दो कंट्रोल रूमों का निर्माण किया गया हैं, इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा भी इन व्यक्तियों पर निगरानी रखने हेतु एक पृथक रूप से कंट्रोल रूम का निर्माण किया गया हैं। इन कंट्रोल रूमों द्वारा जनपद में होम या संस्थागत कोरेनटार्इन किये गयें व्यक्तियों से लगातार संपर्क कर उनके सेहत की सिथति, उनके स्वभाव आदि के बारे में जानकरी प्राप्त की जा रही हैं, यदि कोरेनटार्इन किये गये इन व्यक्तियों के सेहत में साकारात्मक सुधार नहीं दिख रहा हैं तो इसकी जानकरी तत्काल रूप से रैपिड रिस्पांस टीम (आर0आर0टी0) को देते हुए उनका तत्काल परीक्षण कराया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त कोरेनटार्इन किये गये ऐसे व्यक्ति जिनसे फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा हैं उनके स्वास्थ आदि की जानकारी लेने के लिए ब्लॉक रिस्पांस टीम (बी0आर0टी0) के माध्यम से संबंधित ग्राम प्रधान, आशा तथा राजस्व उपनिरीक्षक आदि के माध्यम से अद्यतन सूचनायें प्राप्त की जा रही हैं। उल्लेखनीय हैं कि जनपद में कांट्रक्ट टे्रसिंग के लिए बनायें गयें कॉल सेंटर में 20 से ज्यादा कार्मिकों की तैनाती की गयी हैं, जो नियमित रूप से जनपद के कोरोनटार्इन किये गये व्यक्तियों की अद्यतन सूचनायें प्राप्त कर रहें हैं। इसके अतिरिक्त कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी आदि के लिए 24×7 की दर्ज पर जिला कंट्रोल रूम फोन नंबर 05963-220196, 220197 पूर्व से ही कार्यरत हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न आंगनबाडी व आशा कार्यकत्रियों को भी लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, जिसमें अब तक लगभग 400 आशा कार्यकत्री एवं 714 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। प्रशिक्षण का यह क्रम निरन्तर जारी हैं। प्रशिक्षित आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाली गर्भवती व धात्री महिलाओं को उनके निवास स्थान पर ही टीएचआर उपलब्ध कराया जा रहा हैं, तथा उनके द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में जानकारी भी दी जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस/एसडीआरएफ तथा पीआरडी व होमगार्ड के अधिकारी एवं कर्मिकों को जो कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत तैनात कियें गयें हैं उन्हें में लगातार कर्मिक रूप में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। जनपद में कोरोनटार्इन हेतु परगनावार विभिन्न स्थानों का चयन किया गया हैं, जिसमें जनपद के सभी कुमांऊ मंडल विकास निगम के पर्यटन आवास गृह, जिला पंचायतों के डाक घर इसके अतिरिक्त जनपद बागेश्वर में 05 होटलों का भी अधिग्रहण किया जा चुका हैं। इस प्रकार जनपद में वर्तमान तक कोरोनटार्इन हेतु 951 बैंड की सुविधा की जा चुकी हैं जिसे निरन्तर विस्तारित किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत कियें गयें लॉकडाउन में अंसगठित क्षेत्र के ऐसे मजदूरों एवं श्रमिक जो श्रम विभाग में पंजीकृत नहीं हैं, जिनका राशन कार्ड नहीं हैं तथा जो किसी ठेकेदार के वहां कार्य नहीं कर रहें हैं ऐसे लगभग 1232 परिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन किट वितरित कियें जा चुकें हैं, यह क्रम भी लगातार जारी हैं। राशन किट में 05 किलो0 आटा, 05 किलो0 चावल, 01 किलो दाल, 01 लीटर तेल, एक नमक का पैकेट, सब्जी मसाला, माचिस, चाय पत्ती, मोमबत्ती आदि सम्मिलित हैं।जिला प्रशासन द्वारा जनपद को कोरोना वायरस से मुक्त करने के दृष्टिगत गांव-गांव तक कोरोना वायरस के संबंध में न केवल जानकारियां उपलब्ध करायी जा रही हैं बल्कि पम्पलेट आदि भी लगायें जा रहें हैं, जिसमें वर्तमान तक 15300 पोस्टर जनपद के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में लगायें जा चुकें हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले लोंगो को लगातार स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें कोरोना संक्रमण से बंचाव के संबंध में भी जानकारी दी जा रही हैं। वहीं स्थानीय निकायों द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में सोडियम हार्इपो क्लोरार्इड, चूना तथा फिनार्इल आदि के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेंत्रों को सेनेटार्इज किया जा रहा हैं। सेनेटार्इजेंशन के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा दियें गयें निर्देशों कें अनुपालन में नगर पालिका बागेश्वर द्वारा 06 हजार लीटर सोडियम हार्इपो क्लोरार्इड क्रय किया गया हैं। स्थानीय निकायों के समस्त कर्मिकों एवं अधिकारियों को जो कोविड-19 के रोकथाम हेतु कार्य कर रहें हैं को वृहद प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। इसके अतिरिक्त नगर पालिका एवं पशु-पालन विभाग द्वारा आवारा पशुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर चारा ट्राली के माध्यम से चारा उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

 

Advertisement