Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

स्वास्थ्य सर्वे कर रहे कर्मचारियों के साथ अभद्रता

रुडकी। सीएमओ के आदेश पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। इन टीमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्करों को लगाया गया है। बुधवार को कुछ लोगों ने स्वास्थ्य सर्वे कर रहे कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। नगर के विभिन्न मोहल्लों में डोर टू डोर पहुंचकर स्वास्थ्य सर्वे का कार्य चल रहा है। इस सर्वे में यह पता लगाया जा रहा है कि किसी ने हाल ही में में कोई यात्रा तो नहीं की या फिर कोई व्यक्ति नजला, खांसी अथवा अन्य बीमारी से पीडि़त तो नहीं है। इस काम में आशा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी लगाया गया है। बुधवार को जब स्वास्थ्य कर्मी मोहल्ला किला पहुंचे तो एक युवक ने उनके साथ अभद्रता की। साथ ही उनके दस्तावेज छीनकर फाडऩे का भी प्रयास किया। जिसके बाद सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरतार कर लिया। अर्चना, चंद्रप्रभा, बबीता शर्मा, मेनका, नजमा, कस्तूरी गोयल आदि ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि विभिन्न मोहल्लों में कई लोग उनके कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जिनके नाम भी पुलिस को बताए गए हैं। एक युवक ने खासतौर से उनके साथ अभद्रता की। शहर चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि आरोपी सलीम पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला किला को गिरतार कर लिया गया है।

Advertisement