March 7, 2026

भिकियासैंण में महिलाये बना रही मास्क

भिकियासैंण।एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत गठित पंचवाटिका स्वायत्त सहकारिता सिनोडा़ से जुड़ी दस महिलायें पिछले तीन दिनों से कोरोना वाइरस संक्रमण रोकथाम के लिये मास्क तैयार करने में जुटी हैं।अब तक दो हजार से अधिक मास्क तैैयार कर लिये हैं।इनका लक्ष्य 6 हजार मास्क तैयार करने का है।
विकास खण्ड भिकियासैंण अंतर्गत सिनौडा़ की पंचवाटिका स्वायत्त सहकारिता भी कोराना वाइरस के संक्रमण को रोकने के लिये प्रशासन को सहयोग देेने के लिये आगे आयी है।प्रभागीय परियोजना प्रबंधक कैलाश भट्ट,एकाउन्टेंट यशोधरा बिष्ट के निर्देशन में सिनौडा़ की दस महिलाओं द्वारा काटन कपड़े के मास्क तैयार किये जा रहे हैं।एक दिन में 7 सौ के आसपास मास्क तैयार हो रहे हैं।तीन दिन के अंतर्गत 2 हजार से अधिक मास्क तैयार हो गये हैं।महिलाओं ने 6 हजार का लक्ष्य रखा है।यशोधरा बिष्ट ने बताया है कि मानकों के अनुसार मास्क तैयार किये जा रहे हैं।महिलाओं द्वारा 6 हजार मास्क तैयार कर आजीविका केंद्र अल्मोड़ा में जमा किये जायेंगे।सिनौड़ा में महिलाओं की इस पहल की विभिन्न संगठनों ने प्रसंशा की है।