Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

लॉक डाउन में अल्मोड़ा एस एस पी बन रहे मरीजों के हितैषी, ऐम्स व अपोलो दिल्ली से मंगाई दवाइयां

 

अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सम्पूर्ण भारत में लागू लाॅक-डाउन में कतव्र्य पालन में लगे समस्त पुलिस बल को कतव्र्य पालन के साथ-साथ जरूरतमन्दों की मदद किये जाने के साथ-साथ *सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफाॅर्मों फेसबुक, ट्वीटर, मेसेन्जर, व्हाट्सएप, एवं काॅल के माध्यम से आवश्यक दवाओं को उपलब्ध कराये जाने हेतु फरियाद पर स्वयं प्राथमिकता से कार्यवाही करते हुए आज दिनाॅक-13.04.2020 को 1- पल्लव पाण्डे निवासी, बाड़ेछीना , 2- भाष्कर चन्द्र पाण्डे निवासी- झुबुलचैरा सोमेश्वर के रिश्तेदारों की अतिआवश्यक दवाइयाॅ की एम्स अस्पताल दिल्ली एवं अपोलो अस्पताल से मगवाॅयी गयी। उक्त दोनों के द्वारा पुलिस कार्यालय में आकर एसएसपी की इस पहल को जीवन रक्षक पहल बताते हुए आभार व्यक्त किया गया* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दानों को दवाइयाॅ उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित रहने हेतु भी जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त आज ही *3- पारूल निवासी, चौड़ा* की दवाइयाॅ हल्द्वानी से चौड़ा 10 किलोमीटर पैदल मार्ग, *4- रविन्द्र सिंह भोज* ग्राम भैटोली, अल्मोड़ा से जखेड़ी बेरीनाग, *5- राहुल सिंह राणा निवासी- अधूरिया* सोमेश्वर की दवाइयाॅ देहरादून से मॅगवाकर उनके निवास स्थान पर भिजवाई गयी। *एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा 15 लोगों को अल्मोड़ा जनपद के अतिरिक्त बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ के दूर-दराज गाॅवों में भी जीवन रक्षक दवाइयाॅ उपलब्ध* कराई जा चुकी है।

Advertisement