Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

अल्मोड़ा रोटी बैंक की मदद को मिल रहा जनता का साथ


अल्मोड़ा  ।
   कोराना वायरस महामारी को देखते हुये अनेक लोगो द्वारा जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष व जिला प्रशासन द्वारा संचालित रोटी बैंक हेतु आर्थिक मदद की जा  रही है। आर्थिक सहायता देने के लिए लोग बढचढ कर इस मुहिम में जुडते हुये सहायता कर रहे है। इस सम्बन्ध में जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को आज अनेक लोगो द्वारा आर्थिक सहायता के चैक सौपे गये। जिसमें सिमरन बेकरी मनोज सिंह राठौर 21 हजार रूपये, आनन्द राठौर ने 21 हजार रूपये, सिमरन राठौर ने 9 हजार, कन्हैया काॅरपोरेशन के सतीष गुप्ता ने 21 हजार रूपये, शान्ति बिष्ट खत्याड़ी ने 20 हजार रूपये, रमेश सती ने 10 हजार रूपये, ग्रीन हिल्स संस्था की वसुधा पन्त ने 10 हजार रूपये, सार्थक मुनगली ने 11 हजार रूपये, व्यापार संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा 11 हजार रूपये, ग्राम प्रधान एवं समस्त ग्राम सभा गुरना/टकोली द्वारा 8 हजार 60 रूपये, अध्यक्ष दुग्ध समिति 5 हजार रूपये, के चैक जिलाधिकारी को सौंपे। जिलाधिकारी ने बताया कि लोगों के सहयोग से संचालित रोटी बैंक में अभी तक 57 हजार भोजन पैकट जरूरतमंदों को वितरित किये गये हैं। जिला अधिकारी ने सभी लोगो का हार्दिक धन्यवाद करते हुये कहा कि इस वैश्विक महामारी में अल्मोड़ा जनपद के लोगो का इस तरह का सहयोग सराहनीय है।

Advertisement