Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में महसूस हुए आज भूकंप के झटके

बागेश्वर। आपदा की दृष्टि से बागेश्वर जिला जोन पांच में आता है। इस कारण यहां भूकंप के झटके आते रहते हैं। बीते शुक्रवार रात के झटके बाद सोमवार अपराह्न करीब 3:19 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। झटके लगते ही कुछ लोग घरों से बाहर भागे तो कुछ लोगों को इसका आभास तक नहीं हो पाया। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार अपराह्न तीन बजकर 19 मिनट पर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रियक्टर स्केल पर 3.6 थी। इसकी गहराई पांच किमी और इसका क्षेत्र बागेश्वर था। इस दौरान कुछ लोग बाहर भी आए, जबकि कुछ लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं हो पाई। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा भूकंप से जिले में किसी तरह का कोई नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं आई है। सभी तहसीलों को अलर्ट कर दिया गया है।

Advertisement