Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बागेश्वर बिजली लाइन में पेड़ गिरने से 42 गांवों की बिजली गुल

बागेश्वर। जिला मुयालय से करीब 15 किमी दूरी पर स्थित सात-रतबे गांव में बिजली की मेन लाइन में चीड़ का एक पेड़ गिर गया। जिससे क्षेत्र के 42 गांवों की बत्ती गुल हो गई है। इससे लॉकडाउन के चलते घरों में रह रहे लोगों की परेशानी बढऩे लगी है। समय काटने के लिए जो लोग नाटक, फिल्म देख रहे थे, वह खासे परेशान हो गए हैं। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे सात-रतबे पास बिजली की मेन लाइन में चीड़ का एक पेड़ गिर गया। इस कारण लेटी, जौलकंडे, बोरगांव, अमरकोट, फल्यांटी डोबा, धारी, चौहना, सिमी, नरगोल, गिरीछीना, चामी, क्वैराली, बहुली, रतबे, सात डूंगरगांव, बमराड़ी, मजबे, तड़ीगांव समेत 42 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर रवाना हुए। अपराह्न करीब दो बजे बाद लाइन की मरमत का काम किया जा रहा है। बिजली गुल होते ही लोगों की परेशानी बढऩे लगी है। कई लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ होने लगे हैं, जबकि घरों में लगे टेलीविजन शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों ने कहा इन दिनों लॉकडाउन के चलते वह एक बजे बाद घरों में कैद हैं। मोबाइल और टीवी ही उनका एकमात्र सहारा बना हुआ है। बिजली जाने से वह भी ठप हो गए हैं। अब समय बीताना भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा इस समय दूरदर्शन रामायण, महाभारत जैसे नाटक दिखा रहा है। जो समय की मांग है। इस दौरान उन्होंने ऊर्जा निगम से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
बिजली की मेन लाइन में पेड़ गिर गया है। इस कारण क्षेत्र की बिजली गुल है। लाइन की मरमत के लिए कर्मचारी मौके पर गए हैं। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। पेड़ लाइन में पर कैसे गिरा इसकी भी जांच की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – भाष्कर पांडेय, ईई ,ऊर्जा निगम, बागेश्वर।

You may have missed

Advertisement